Monday, November 16, 2026
English edition Join Group Now
Mati Samvad Mati ki baat, sabke saath

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनकर परंपरा की प्रतीक कोसा साड़ी राष्ट्रपति को की गई भेंट

October 22, 2026 Source: MatiSamvad

Join Now
छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनकर परंपरा की प्रतीक कोसा साड़ी राष्ट्रपति को की गई भेंट
छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनकर परंपरा की प्रतीक कोसा साड़ी राष्ट्रपति को की गई भेंट
छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनकर परंपरा की प्रतीक कोसा साड़ी राष्ट्रपति को की गई भेंट
रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को लोक भवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सम्मान स्वरूप छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा साड़ी भेंट की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने भी स्मृति स्वरूप राज्यपाल श्री डेका को विशिष्ट शैली की चित्रकला भेंट की। स्मृति चिह्नों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक कलाओं को सम्मानित किया गया। पहाड़ी मैना राज्य की प्राकृतिक पहचान का प्रतीक है, वहीं कोसा साड़ी छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनकर परंपरा और हस्तकला का प्रतिनिधित्व करती है।